महाराष्ट्र में मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में म्युनिसिपल कर्मचारियों और लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच बीजेपी नेता नितेश राणे ने राज्य में मदरसों को बंद कर स्कूल बनाने बयान दिया है। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि राज्य में मदरसों की आवश्यकता नहीं है और कुरान की शिक्षा के लिए मस्जिद पर्याप्त है। राणे के बयान पर सियासी बवाल पैदा हो गया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने राणे पर मुस्लिम समाज को नीचा दिखाने का दावा किया है।<br />
