Surprise Me!

फागुन के रंग में रंगा आशीर्वाद भवन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2026-02-27 5 Dailymotion

बाड़मेर। फागुन की मस्ती और भक्ति के रंगों से सराबोर माहौल के बीच माहेश्वरी समाज के आशीर्वाद भवन में आयोजित फाग उत्सव ने सभी को भावविभोर कर दिया। अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता और सचिव राधेश्याम मूंदड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम प्रभारी जुगल तापड़िया और सुधा डांगरा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी स्नेह और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

Buy Now on CodeCanyon