दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने सीबीआई अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच की सिफारिश की है। हालांकि, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तुरंत हाईकोर्ट में अपील करने का फैसला किया है। सीबीआई का मानना है कि जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को या तो अनदेखा किया गया है या उचित तरीके से विचार नहीं किया गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों के बरी होने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाताई है।<br /><br /><br />#DelhiExcisePolicy #LiquorPolicyCase #ArvindKejriwal #ManishSisodia #AAP #CBI #RouseAvenueCourt #HighCourtAppeal #CourtVerdict #PoliticalNews #BreakingNews #DelhiPolitics #IndiaNews #LegalUpdate #ExcisePolicyCase<br />
