Surprise Me!

Video: गोपा चौक से चली पारंपरिक गेरों की रौनक ने शहर को बनाया रंगीन

2026-02-27 61 Dailymotion

स्वर्णनगरी में फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर होली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग गीतों की मधुर थाप पर श्रद्धालु और रंगप्रिय लोग गुलाल उड़ाते हुए होली के रंग में सराबोर हो गए। तबलों की थाप पर थिरकते युवाओं की टोली ने पूरे शहर में उमंग और ऊर्जा का संचार किया। मंदिर से निकली पारंपरिक गेरें गोपा चौक, सदर बाजार और कचहरी रोड होते हुए मंदिर पैलेस तक पहुंची, जहां पुष्करणा समाज के विभिन्न धड़ों के लोगों ने सामूहिक रूप से होली की इस धरोहर को जीवंत बनाए रखा। शाम को गेरों के माध्यम से घर-घर जाकर गड़ीसर तालाब के समीप आयोजित बगेचियों में गोठ के लिए सहयोग राशि एकत्रित की गई।

Buy Now on CodeCanyon