Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी, मौसम का ​मिजाज होने लगा गर्म

2026-02-28 225 Dailymotion

राजधानी जयपुर में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। दिन के साथ-सथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी का असर बढ़ रहा है। वहीं आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में मौसम साफ रहा। तेज धूप ​खिलने से सुबह से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज रेगिस्तानी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Buy Now on CodeCanyon