दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है। जेएनयू वाइस चांसलर के कथित जातिवादी कमेंट्स और यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद माहौल गरमाया हुआ है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया था। उधर, छात्रों को हिरासत और गिरफ्तार करने के विरोध में एक बार फिर जेएनयू के बाहर माहौल गरमा गया। बीती रात कई छात्र कुलपति का पुतला जलाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से मौके पर हाई सिक्योरिटी कर दी गई। इसके बावजूद भी छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंक दिया।<br /><br />#JNU #JNUProtest #StudentProtest #CampusUnrest #UGCRegulations #DelhiPolice #PatialaHouseCourt #ViceChancellor #StudentActivism #DelhiNews #UniversityPolitics #BreakingNews #IndiaNews #EducationNews<br />
