चेचट. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक ओर सड़क दुर्घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश से चेचट की ओर आ रही कार के पीछे के दोनों टायर फटने से सालेड़ा कलां रेस्ट एरिया के समीप कार पलट गई। जिसमें सवार दिल्ली निवास प्रेमकुमार (48), बिहार निवासी अमन सिंह (35) एवं उत्तराखंड निवासी मूर्तिकुमार (45) घायल हो गए।
