Surprise Me!

ममता बनर्जी ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए, बीजेपी ने उठाए सवाल

2026-03-01 0 Dailymotion

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने राज्यसभा के लिए बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, प्रसिद्ध वकील मेनका गुरुस्वामी और बांग्ला फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बाबुल सुप्रियो एक अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो वर्तमान में बंगाल सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके साथ ही पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का नाम एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है, जिन्होंने राज्य पुलिस बल के शीर्ष पद पर लंबे समय तक सेवा दी है। अब इन दोनों ही नामों को लेकर राजनीति गरमा गई है।<br /><br />#MamataBanerjeeRajyaSabhalist, #TMCcandidatesannouncement, #BabulSupriyonomination, #KoelMallickRajyaSabha, #MenakaGoswamiprofile, #RajeevKumarTMC, #TMCstrategyWestBengal, #INDIAblocstrengthrajyaSabha, #HinduvoteroutreachTMC, #womenempowermentpoliticsBengal

Buy Now on CodeCanyon