Surprise Me!

नौतनवा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त

2026-03-02 0 Dailymotion

नौतनवा क्षेत्र में रविवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज की टीम ने गश्त के दौरान अवैध लकड़ी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर टेढ़ी घाट वन चौकी क्षेत्र में पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें आम की लकड़ी अवैध रूप से लादी गई थी। चालक द्वारा कोई वैध अभिवहन पास प्रस्तुत न करने पर वाहन और लकड़ी को जब्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय वनाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए वन चौकी लाया गया।

#नौतनवा #सोहगीबरवा #वनविभाग

Buy Now on CodeCanyon