Surprise Me!

IANS Exclusive: IANS के साथ खास बातचीत में Anup Jalota ने ईरान-इजराइल तनाव पर जताई चिंता

2026-03-02 7 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: मशहूर सिंगर अनूप जलोटा ने IANS के साथ ईरान-इजराइल टेंशन को लेकर खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव का असर केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव आम लोगों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ता है। हाल ही में उनका दोहा में एक कार्यक्रम हुआ था और अप्रैल में उनको अबू धाबी में एक शो के लिए जाना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अब उस कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अनूप जलोटा ने यह भी कहा कि वे विश्व में शांति की कामना करते हैं और चाहते हैं कि हर देश को मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व मिले। उन्होंने प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व के कारण देश में स्थिरता और सुरक्षा का माहौल है, जिसकी वजह से हम अपने घरों में शांति से रह पा रहे हैं।<br /><br />#AnupJalota #IranIsraelWar #GlobalTensions #DohaEvent #AbuDhabiShow #EntertainmentIndustry #WorldPeace #NarendraModi #IndianPM #MiddleEastCrisis #InternationalConflict #CelebrityNews #IndianMusic #BhajanSamrat #ConcertUpdate #EventNews #PoliticalStability #StrongLeadership #IndiaSecurity #GlobalImpact #MusicIndustry #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon