Breaking News: Saudi Arabia के Ras Tanura पर बड़ा ड्रोन हमला, Global Oil Crisis का डर | World News
क्या दुनिया फिर से एक भयंकर ऊर्जा संकट (Energy Crisis) की तरफ बढ़ रही है? सऊदी अरब के सबसे अहम तेल ठिकाने पर हुए हमले ने पूरी दुनिया के शेयर और ऑयल मार्केट में हड़कंप मचा दिया है।
सोमवार तड़के मिडिल ईस्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की सबसे अहम रास तनूरा ऑयल रिफाइनरी (Ras Tanura Oil Refinery) पर एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है। इस धमाके के तुरंत बाद रिफाइनरी में एहतियातन ऑपरेशन्स को रोक दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खतरनाक हमले में ईरान (Iran) से जुड़े 'शाहेद ड्रोन' (Shahed Drone) का इस्तेमाल किया गया है, जो इस पूरे मामले को एक बड़े भू-राजनीतिक संकट (Geopolitical Crisis) की तरफ धकेल रहा है।
रास तनूरा कोई आम रिफाइनरी नहीं है, बल्कि यह रोज़ाना करीब 5.5 लाख बैरल तेल प्रोसेस करती है। यह सऊदी अरब का सबसे महत्वपूर्ण टर्मिनल है। राहत की बात यह रही कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस हमले का असली असर अब आम इंसान की जेब पर पड़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Prices) की कीमतों में भारी उछाल आने की पूरी आशंका है। ऑयल सप्लाई चेन प्रभावित होने से भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices) बढ़ सकते हैं। यह ड्रोन हमला सिर्फ सऊदी अरब पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा (Global Energy Security) पर एक खुली चेतावनी है। क्या यह मिडिल ईस्ट में किसी बड़े युद्ध की शुरुआत है? इस ख़ास रिपोर्ट में जानिए इस हमले के पीछे की पूरी कहानी और इसके वैश्विक प्रभाव।
About the Story:
A massive drone attack struck Saudi Arabia's Ras Tanura oil refinery, halting critical operations and sparking fears of a global oil crisis. Suspected to be carried out using Iranian Shahed drones, the targeted blast poses a severe threat to global energy security. This geopolitical escalation is expected to cause a significant surge in international crude oil prices, potentially making petrol and diesel more expensive worldwide.

#SaudiArabia #IranUS #IranIsrael #DroneAttack #CrudeOil #OneindiaHindi

~HT.410~PR.514~ED.394~GR.510~