Surprise Me!

IANS Exclusive Interview: Gajendra Chauhan ने युद्ध पर बात करते हुए बताया कैसे पड़ेगा फिल्म जगत पर असर!

2026-03-03 11 Dailymotion

मुंबई महाराष्ट्र: टीवी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान ने IANS से ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के तनाव और उसके व्यापक प्रभावों के बारे में बात की। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि कोई भी युद्ध विनाशकारी होता है और समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री भी शामिल है। कई बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस, कलाकार और गायक अक्सर शूटिंग और कॉन्सर्ट के लिए मध्य पूर्व के देशों की यात्रा करते रहते हैं। ऐसे में बढ़ते तनाव से कामकाज को प्रभावित होता है। साथ ही उन्होंने युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने और विदेशी निवेश घटने पर भी बात की। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थिति में है। उन्होंने मजबूत विदेश संबंधों और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा आकार दी गई विदेश नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे भारत पर पड़ने वाला प्रभाव कम से कम रहेगा। इसी के साथ ही एक्टर गजेंद्र चौहान ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की इज़राइल यात्रा से जुड़ी अटकलों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय हित में सही निर्णय लेने में सक्षम हैं।<br /><br /><br />#GajendraChauhan, #IANS, #IranIsraelConflict, #MiddleEastTensions, #BollywoodIndustry, #WarImpact, #IndianCinema, #NarendraModi, #SJaishankar, #IndiaForeignPolicy, #Geopolitics, #EntertainmentNews, #GlobalTensions, #FilmIndustry, #CurrentAffairs, #Trending #BollywoodNews #BollywoodGossips #BollywoodUpdates #BollywoodNews #Bollywood #Bollywoodcelebrity #BollywoodHindiNews #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon