बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है। इस बीच, अब जेडीयू में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। चर्चा तो यहां तक है कि निशांत जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। दरअसल, जेडीयू के कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। निशांत के राजनीति में आने को लेकर जेडीयू नेताओं का कहना है कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं।<br /><br />#NishantKumar #NitishKumar #JDU #BiharPolitics #RajyaSabha #PoliticalEntry #LeadershipTransition #IndianPolitics #NextGenLeader #PartyWorkers #BiharNews #PoliticalUpdate #DynastyDebate #RegionalPolitics <br />
