ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी होने लगी है। खाड़ी देशों से अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से वापस लौट चुके हैं। इसमें ईरान से करीब 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान से भारत लाया गया है। इसके साथ-साथ कुवैत से करीब ढाई हजार भारतीय वापस लौटे हैं। लेबनान में भी हमलों के कारण बेरुत से भी 1500 से अधिक भारतीय वापस लौटे हैं, जबकि यूएई और कतर से करीब 3 हजार भारतीयों ने वापसी की है<br /><br /><br />#IranIsraelwar, #MiddleEastcrisis, #specialflightstoIndia, #AirIndiaDubaiDelhiflight, #Gulfcrisisimpactonflights
