Surprise Me!

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का चौथा दिन, अमेरिका बोला, अभी सबसे बड़ा हमला होना बाकी

2026-03-03 7 Dailymotion

<p>ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले का आज चौथा दिन है. ईरान से एक के बाद एक कर तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दूसरी ओर, मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है. इस हमले से दूतावास में आग लग गई. हालात को देखते हुए रियाद और कुवैत में अमेरिकी एंबेसी को अस्थायी दौर पर बंद कर दिया गया. लोगों से इन स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है. उधर, ईरान ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी आरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन से अटैक किया.. जिसके बाद रिफाइनरी को बंद करना पड़ा. उधर, अमेरिका और इजराइल ने ईरान को घुटनों पर लाने के लिए पूरी झोंक दी है.  </p><p>खाड़ी देशों में तनाव के बीच तीन भारतीय नाविकों की मौत की खबर आ रही है. शिपिंग डायरेक्टोरेट के मुताबिक, एक शख्स घायल भी हुआ है.</p>

Buy Now on CodeCanyon