नेपाल में आज आम चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया और यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस बड़े पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। नेपाल में चुनाव को लेकर भारतीय नेताओं ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय नेताओं का मानना है कि नेपाल में एक स्थिर सरकार बने और शांति कायम रहे।<br /><br /><br />#NepalElections #NepalVotes #NepalPolitics #Democracy #SouthAsia #ElectionUpdate #IndiaNepalRelations #GlobalPolitics #BreakingNews #WorldNews #ElectionDay #PoliticalNews<br />
