महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के मिठौरा में पडरी गांव से पिपरिया गांव के बागीचा तक जाने वाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो साल बाद ही कई जगहों से टूटने लगी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों की सही निगरानी में काम हुआ होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती।<br /><br />#MaharajganjNews #Nichlaul #PMGSY #RoadConstruction #UPNews
