बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है। नीतीश को सत्ता से बाहर कर भाजपा अपने मुख्यमंत्री को सत्ता सौंपने की तैयारी में है। आरजेडी समेत सभी विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। विपक्षी दलों ने अपने बयानों में साफ कहा है कि हमने चुनाव से पहले ही दावा किया था कि ऐसा होगा और ऐसा ही हुआ।<br /><br />#NitishKumar #TejashwiYadav #BiharPolitics #RajyaSabha #RJD #BJP #IndianPolitics #PoliticalDebate #BreakingNews #IndiaNews #OppositionVsBJP<br />
