बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान ने फिल्ममेकर और स्टाइलिस्ट रिया कपूर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया की कुछ कैंडिड फोटो पोस्ट की और मजेदार कैप्शन के साथ अपनी दोस्ती जाहिर की। करीना ने एक कैंडिड फोटो शेयर की, जिसमें रिया पिज्जा खाती हुई नजर आ रही हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में टेबल पर पिज्जा के बॉक्स, प्लेटें और स्नैक्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं और रिया आराम से बैठकर पिज्जा खाते हुए कैंडिड पोज देती दिख रही हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में रिया सोफे पर आराम करते हुए विक्ट्री साइन के साथ कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि करीना और रिया की दोस्ती काफी अच्छी है और दोनों ने साथ में काम भी किया है। रिया कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर एंड फैशन स्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा वे वेटरन एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की सिस्टर हैं।<br /><br />#KareenaKapoorKhan #RheaKapoor #Bollywood #BirthdayPost #InstagramStory #BollywoodCelebs #CelebrityFriendship #PepperoniPizza #CandidPhoto #SocialMediaBuzz #FilmProducer #FashionStylist #AnilKapoorFamily #SonamKapoor #BollywoodFriends #PizzaLovers #CelebrityBirthday #MeghnaGulzar #Daayra #PrithvirajSukumaran #CrimeDrama #EntertainmentNews #IANS<br />
