Breaking News: Assam में Sukhoi Su-30 क्रैश, 2 पायलट शहीद, देश में शोक की लहर | IAF
आसमान का सिकंदर माना जाने वाला सुखोई विमान अचानक रडार से कैसे गायब हो गया? जानिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी इनसाइड स्टोरी और क्यों उठ रहे हैं मेंटेनेंस पर बड़े सवाल।
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। असम के कार्बी आंगलोंग (Karbi Anglong) इलाके में एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान IAF का बेहद ताकतवर लड़ाकू विमान सुखोई सु-30 MKI (Sukhoi Su-30 MKI) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। बड़े स्तर पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद वायुसेना ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की।
इस भीषण क्रैश में देश ने अपने दो जांबाज सपूतों को खो दिया है। वायु सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज (Sqn Ldr Anuj) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर (Flt Lt Purvesh Duragkar) का निधन हो गया है। IAF ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और पूरे देश में इस खबर से शोक की लहर है।
सुखोई Su-30 MKI एक रूसी मूल का लंबी दूरी का ट्विन-सीटर लड़ाकू विमान है, जिसे भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाया जाता है। वायुसेना के बेड़े में 260 से अधिक सुखोई विमान शामिल हैं। हालांकि, इस हादसे के बाद अब विमानों के रख-रखाव (Maintenance) को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
आपको बता दें कि सुखोई विमान के क्रैश होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2019 और मई 2015 में भी असम के तेजपुर के पास सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुके हैं। हालांकि, उन दोनों हादसों में पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे थे, लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया।

An Indian Air Force (IAF) Sukhoi Su-30 MKI fighter jet tragically crashed in Assam's Karbi Anglong district during a routine training mission. The tragic IAF jet crash claimed the lives of two brave pilots, Squadron Leader Anuj and Flight Lieutenant Purvesh Duragkar. With past incidents of Sukhoi crashes in 2015 and 2019, serious questions are now being raised regarding the maintenance and safety of these HAL-manufactured fighter jets. Watch the full video for detailed updates.

#SukhoiCrash #IndianAirForce #Assam #OneindiaHindi

Also Read

कौन थे स्क्वाड्रन लीडर अनुज, फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश? Sukhoi Crash में मौत, घर में चल रही शादी की तैयारी :: https://hindi.oneindia.com/news/india/sukhoi-plane-crash-who-was-squadron-leader-anuj-flight-lieutenant-purvesh-death-biography-air-force-1512271.html?ref=DMDesc

Sukhoi Su-30 MKI Missing: भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई Su-30 MKI असम में हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी :: https://hindi.oneindia.com/news/india/one-sukhoi-su-30-mki-fighter-aircraft-of-iaf-missing-from-radar-1511987.html?ref=DMDesc

Prachand Helicopter: राष्ट्रपति मुर्मू 'प्रचंड' से भरेगी उड़ान, जानें मिसाइलों से लैस हेलीकॉप्टर की खासियत :: https://hindi.oneindia.com/news/india/prachand-indigenous-combat-helicopter-president-droupadi-murmu-flight-specifications-details-1506407.html?ref=DMDesc

~HT.178~PR.514~ED.542~GR.508~