ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी और कीमत बढ़ने की अफवाह फैल गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गाड़ियों के साथ-साथ ड्रम, गैलन और बोतलों में भी ईंधन भरवाते नजर आए। हालांकि प्रशासन और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।<br /><br />#Maharajganj #PetrolPump #PetrolDiesel #FuelRumors #IranIsraelTension
