बिहार की सियासत में लगातार उलटफेर जारी है। इस बीच राज्य के नए राज्यपाल के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों की नियुक्तियों और तबादलों की लिस्ट जारी की है। दूसरी तरफ बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव पटना साहिब से कई बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में उनका काफी लंबा सफर रहा है।<br /><br />#BiharPolitics #GovernorAppointment #SyedAtaHasnain #NandKishoreYadav #NagalandGovernor #IndianPolitics #BJP #RashtrapatiBhavan #BreakingNews #IndiaNews #PoliticalUpdate #GovernorReshuffle #BiharNews #Nagaland<br />
