Surprise Me!

कोलकाता मेट्रो चैनल पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठीं सीएम ममता, बीजेपी नेताओं ने सीएम ममता पर बोला तीखा हमला

2026-03-06 6 Dailymotion

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में चल रहे विशेष गहन संशोधन यानि कि एसआईआर के विरोध में मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड ईस्ट में अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में टीएमसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। टीएमसी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं। मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में होने वाले धरने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को की थी। उन्होंने चुनाव आयोग पर ’’राजनीति से प्रेरित’’ कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, जिससे विधानसभा चुनावों से महीनों पहले लाखों वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा सकता है। सीएम ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि ममता बंगाल में चुनाव हार रही हैं, इसीलिए इस तरीके का नाटक कर रही हैं।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon