भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर T20 World Cup के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी ने भारत को रोमांचक जीत दिला दी। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह मैच के दौरान काफी नर्वस थे और उनकी हार्ट रेट काफी तेज थी। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होगा। <br /> <br />#INDvsENG #TeamIndia #SuryakumarYadav #T20WorldCup #INDvsNZ #CricketNews #IndianCricket #Bumrah #HardikPandya #SanjuSamson #IshanKishan #ShivamDube #CricketUpdate #OneindiaHindi #CricketFans<br /><br />~HT.410~ED.394~GR.510~
