लखनऊ नगर निगम की बदहाल व्यवस्था उस समय सामने आ गई जब समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला फरियादी को खराब लिफ्ट के कारण कर्मचारियों ने कंधे पर बैठाकर ऊपर पहुंचाया। हाउस टैक्स की समस्या लेकर आई महिला की यह तस्वीर व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रही है।<br />
