Uttam Nagar Tarun Murdr: गुब्बारे पर सरेआम कत्ल, पुलिस से क्यों भिड़े लोग? | Oneindia Hindi
दिल्ली के उत्तम नगर में एक छोटी सी बच्ची के हाथ से गिरे गुब्बारे ने कैसे एक हंसते-खेलते परिवार के बेटे की जान ले ली? देखिए ग्राउंड जीरो से ये रोंगटे खड़े कर देने वाली एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
राजधानी दिल्ली का उत्तम नगर इलाका इन दिनों भारी बवाल और तनाव से गुजर रहा है। एक बेहद ही मामूली से विवाद ने एक खौफनाक हत्याकांड का रूप ले लिया। जब एक छोटी बच्ची के हाथ से गुब्बारा/रंग गलती से एक महिला पर गिर गया, तो बात इतनी बढ़ गई कि 'तरुण' नाम के एक युवक को बीच सड़क पर सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। Oneindia Hindi की टीम सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंची और पीड़ित परिवार की महिलाओं से एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिन्होंने उस खौफनाक मंजर की रूह कंपा देने वाली कहानी बयां की।
इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्राउंड फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। बढ़ते बवाल को देखते हुए Special CP मधुप तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए इस मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की बात कही है।
अब तक 6 आरोपियों को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JC) के सामने पेश किया गया है। परिवार की सबसे बड़ी मांग उस महिला की गिरफ्तारी की थी जिसने इस पूरी घटना को ट्रिगर किया था। Special CP मधुप तिवारी के आदेश के बाद अब उस संदिग्ध महिला से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। जानिए इस पूरे मामले का एक-एक अपडेट।
About the Story:
A tragic incident unfolded in Delhi's Uttam Nagar where a youth named Tarun was brutally murdred in broad daylight over a petty dispute triggered by a color balloon dropped by a little girl. With six accused sent to Tihar Jail and massive public outrage mounting against the police administration, Special CP Madhup Tiwari intervened. He assured the addition of SC/ST Act charges and ordered the interrogation of the woman who instigated the clash. Watch the exclusive ground report, family interviews, and live public-police arguments on Oneindia Hindi.

#UttamNagarMurdr #DelhiCrime #TarunMurdrCase #OneindiaHindi

~HT.410~PR.514~ED.276~PR.548~GR.538~