<p>शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बटुकों का अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए. </p><p>गो प्रतिष्ठार्थ धर्मयुग शंखनाद यात्रा के तहत रायबरेली पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दोनों डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधा. उन्होंने गायों के संरक्षण को लेकर अपने संकल्प पर कहा कि जब तक गायों को पशु सूची से हटाया नहीं जाता.. तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे की है. </p><p>दरअसल, दिल्ली से प्रयागराग जाते समय कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्होंने ट्रेन के बाथरूम में खुद को बंदकर अपनी जान बचाई. फिलहाल जीआरपी इसकी जांच कर रही कर रही है. </p>
