भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली टीमें एक दूसरे से श्रेष्ठता की जंग में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में केवल एक मुकाबला गंवाने वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को महज 7 रन के अंतर से मात देकर पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक अजेय रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम को 9 विकेट अंतर से रौंदकर फाइनल में पहुंची है। आज के महामुकाबले में टीम इंडिया की जीत को लेकर पूर्व क्रिकेटर, भारतीय क्रिकेटर्स के कोच और मौजूदा कोच और युवा क्रिकेटर्स टीम इंडिया को सलाह दे रहे हैं।<br /><br />#indvsnzTossTimeTodayMatch, #MatchPreview, #HeadtoHead, #IndiavsNewZealand, #indvsnzfinal, #IndianteamsNewZealand, #nationalcricketteamplayers<br />
