Surprise Me!

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- देश राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए TMC को कभी माफ नहीं करेगा

2026-03-08 4 Dailymotion

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत महिला सशक्तीकरण का एक नया अध्याय लिख रहा है. इस अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम ने कहा कि चाहे वह राजनीति हो, प्रशासन हो, विज्ञान हो, खेल हो या समाज सेवा हो, भारत की 'नारी शक्ति' "हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है". उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विकास को प्राथमिकता दी है. PM ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इवेंट के दौरान कथित प्रोटोकॉल में चूक को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार पर हमला किया. दिल्ली में पिछली अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार पर निशाना साधते हुए, PM ने कहा, "लगभग 10 सालों तक, यहां की 'आपदा' सरकार ने हर विकास के काम को रोक दिया था। अब, हमारी सरकार दिल्ली से जुड़ी अलग-अलग चुनौतियों को हल करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.”</p>

Buy Now on CodeCanyon