टेलीविजन स्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति, एक्टर विवेक दहिया ने 8 मार्च की देर रात मुंबई की सड़कों पर हुए जश्न की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की। ये जश्न ICC Men's T20 World Cup में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देखने को मिला। भारत की जीत के बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक देर रात ड्राइव पर निकले और शहर में हो रहे जबरदस्त जश्न को कैमरे में कैद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें मुंबई की सड़कों पर लोगों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। कई लोग टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए पटाखे फोड़ते दिखे, तो कुछ लोग रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाते नजर आए।<br /><br />#DivyankaTripathi #VivekDahiya #TeamIndia #IndiaWin #T20WorldCup #ICCT20WorldCup #MumbaiCelebration #CricketVictory #IndianCricketFans #VictoryRally #TricolorPride #FireworksCelebration #IndiaCelebrates #MumbaiNights #LateNightDrive #TVCelebrities #YehHaiMohabbatein #BanooMainTeriDulhann #DrIshitaBhalla #IndianTelevision #CricketFever #IndiaChampion #IANS<br />
