Surprise Me!

Video: 18 से 20 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

2026-03-10 33 Dailymotion

स्वर्णनगरी में तेज गर्मी की दस्तक के बीच मंगलवार को दिनभर तेज गति की हवाओं के चलते लोगों को पसीने से थोड़ी निजात मिल गई। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले क्रमश: 39.0 और 19.6 डिग्री सै. दर्ज हुआ था। गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली तेज हवाओं ने पहुंचाई। हवा की गति 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही। तेज गति की हवाओं के चलते छाया में बैठे लोगों को इनसे सुकून मिला वहीं धूप को सहन करने में भी सहायता मिली।

Buy Now on CodeCanyon