तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु : पीएम मोदी Mission South पर केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहे। केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी ने 10,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दो ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा दो अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी। तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने वंशवाद और भ्रष्टाचार को लेकर DMK सरकार पर तीखा हमला बोला और स्टालिन सरकार पर तमिल नाडु की जनता को धोखा देने का आरोप गाया।<br />
