लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से बुधवार को गिर गया। प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गुरुवार को सदन पहुंचें और अपनी बात रखी। ओम बिरला ने कहा सभी सदस्य नियमों के मुताबिक बोलेंगे तो कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा सदस्यों को मौका देने की ही कोशिश की है और चेंबर में भी बुलाकर समझाया भी है।
