अहमदाबाद. शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने दो जटिल और दुर्लभ सर्जरी में सफलता हासिल कर मरीजों को नया जीवन दिया। इन मरीजों में राजस्थान की एक महिला के गले से गांठ निकाली गई है जो दिमाग तक फैली हुई थी। इस तरह की गांठ 35 हजार में से किसी एक को हो सकती है। दूसरे मामले में वापी के युवक की किडनी से गांठ को सफलता पूर्वक निकाला गया।
