राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने से आंधी का सा मौसम बनने की संभावना है। वहीं दिन में तीखी धूप अब लोगों को चुभने लगी है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में आज मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है।
