चेचट. संस्कृत शिक्षा आयुक्त डॉ प्रियंका जोधावत शुक्रवार को कस्बे के वेद विद्यालय, आचार्य महाविद्यालय एवं संस्कृत विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कस्बे में सालेड़ा कलां मार्ग पर बनने वाले वेद विद्यालय भवन की भूमि का निरीक्षण किया। वही देवली कलां में चल रहे अस्थाई वेद विद्यालय को कस्बे के उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में संचालित करने के निर्देश दिए।
