Surprise Me!

IANS Exclusive: 'Vashikaran' को लेकर उत्साहित Milind Dastane ने शेयर किया show को लेकर अपना experience

2026-03-13 3 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर मिलिंद दस्तने अपने नए शो 'वशीकरण' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने IANS के साथ खास बातचीत में बताया कि पहली नजर में ये शो हॉरर लगता है, लेकिन असल में यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें हर किरदार का अपना नजरिया है। कहानी महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित होने के कारण उन्हें किरदार के लिए ज्यादा रिसर्च नहीं करनी पड़ी, बस बातचीत में मराठी संस्कृति का फ्लेवर जोड़ा। मिलिंद का कहना है कि इंटेंस किरदार निभाने के बावजूद वे शूटिंग के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को उससे अलग रखते हैं। इंडस्ट्री में बदलाव पर उन्होंने कहा कि आज OTT और टीवी के जरिए दर्शकों को मराठी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में अच्छा कंटेंट मिल रहा है, इसलिए क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा के बीच तुलना जरूरी नहीं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बढ़ते प्रभाव पर उनका मानना है कि असली टैलेंट हमेशा अपना रास्ता बना लेता है। अपने पॉपुलर शो 'तुझ्यात जीव रंगला' को याद करते हुए उन्होंने इसे करियर का खास अनुभव बताया और दर्शकों से 'वशीकरण' देखने की अपील की।<br /><br /><br />#MilindDastane #Vashikaran #IndianTVShow #TVDrama #FamilyDrama #HorrorDrama #MarathiCulture #IndianTelevision #OTTContent #RegionalCinema #HindiTV #TVActor #EntertainmentNews #ActorInterview #TujhyatJeevRangala #MarathiActor #IndianDramaSeries #TVSerial #ShowbizIndia #IndianEntertainment #NewTVShow #TelevisionIndustry #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon