गुवाहाटी, असम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री कोकराझार नहीं पहुंच पाए और गुवाहाटी से ही वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 'असम माला 3.0' की शुरुआत की साथ ही तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोकराझार जिले के बाशबारी में पीओएच कार्यशाला की आधारशिला भी रखी।<br /><br /><br />#ModiGovernment #PMModi #Assam #Guwahati #Kokrajhar #DevelopmentProjects #PMAddress #PMModiVisit #AmritBharatTrain #GreenFlagtoTrains #AssamMala3.0 #RoadConnectivity #RailConnectivity #HimantaViswaSarma #SarbanandaSonowal
