Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे हल्के बादल छाए, मौसम का मिजाज ठंड, गर्मी से राहत

2026-03-14 63 Dailymotion

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राजधानी जयपुर में जहां आज सवेरे से ही हल्के बादल दिखाई दिए। इससे दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के मौसम में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।

Buy Now on CodeCanyon