उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक यानि कि दारोगा और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जा रही है। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर भीड़ देखने को मिली है। यूपीपीआरपीबी के अनुसार इस भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत सभी उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं<br />
