Surprise Me!

Anup Soni ने एनिवर्सरी पर पत्नी Juhi Babbar के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की यादगार पलों की झलक

2026-03-14 5 Dailymotion

क्राइम शो'क्राइम पेट्रोल' से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर अनूप सोनी ने हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी और एक्ट्रेस जूही बब्बर के साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अनूप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें कपल के साथ बिताए खास पलों, यादगार ट्रिप्स और फोटोशूट की झलकियां दिखाई गई हैं। इस वीडियो में अनूप और जूही की केमिस्ट्री और उनके बीच का गहरा प्यार साफ नजर आता है। वीडियो में दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स, वेकेशन की यादें और साथ में बिताए कई खूबसूरत पल शामिल हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।<br />

Buy Now on CodeCanyon