Surprise Me!

पत्नी Sargun Mehta की मुस्कान को lucky मानते हैं Ravie Dubey, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यारा सा ritual

2026-03-14 3 Dailymotion

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के मशहूर एक्टर रवि दुबे ने फ्राइडे नाइट अपनी वाइफ और एक्ट्रेस सरगुन मेहता के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए रवि ने अपने और सरगुन के बीच का एक बेहद प्यारा रिचुअल फैंस के साथ शेयर किया। रवि ने बताया कि जब भी उन्हें सुबह जल्दी काम पर निकलना होता है और उस समय सरगुन सो रही होती हैं, तो वे उन्हें हल्के से जगा देते हैं और कहते हैं कि बस एक बार मुस्कुरा दें। रवि के मुताबिक, आधी नींद में भी सरगुन प्यार से मुस्कुरा देती हैं और वही मुस्कान उनके लिए पूरे दिन की सबसे बड़ी ‘लकी चार्म’ बन जाती है। पोस्ट के साथ रवि ने सरगुन के साथ दो प्यारी तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह सरगुन को अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उनके गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं।बता दें कि रवि और सरगुन की मुलाकात साल 2009 में टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर हुई थी। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 7 दिसंबर साल 2013 को दोनों ने शादी कर ली।<br />

Buy Now on CodeCanyon