उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज होने लगी है और यूपी में राजनीतिक दलों की नजर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग पर है। कुछ ऐसी ही नजर कांग्रेस की भी देखी गई। कांशी राम की जयंती के मौके पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'सामाजिक परिवर्तन दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जीवित होते, तो बहुजन नेता कांशी राम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते।<br />
