राहुल गांधी ने लखनऊ में कांशीराम जयंती पर जब ये बयान दिया तब से ही एक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि कांशी राम किसके थे...दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के सीएम होते...बीजेपी ने समाज को बांट दिया...अब राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गरमा गई है...मायावती भी भड़क गईं हैं..उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस कांग्रेस ने कांशीराम के निधन पर शोक तक व्यक्त नहीं किया, जबकि उस वक्त की सपा सरकार तक ने शोक व्यक्त किया था, कांग्रेस आज कांशीराम की बनाई हुई बीएसपी को ही कमजोर करने में लगी है, कांशीराम के समर्थक खास तौर पर कांग्रेस से सचेत रहें। वहीं इस बयान पर कांग्रेस, सपा और बीजेपी की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
