राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की गुरुवार शाम को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हुई बैठक और प्रशिक्षण में सभी विधायकों को पटना में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रविवार यानी 15 मार्च को विधायकों की फिर से बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि कि 15 मार्च की रात को विजय चौधरी के आवास पर हुई बैठक में विधायकों को बताया जाएगा कि वो किस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे। पहली वरीयता किसको रखेंगे और दूसरी वरीयता किसको।<br />
