मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने मतदान और परिणाम के बीच लंबे गैप को लेकर सवाल खड़े किए हैं। नाना पटोले ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि चुनाव आयोग ऐसा क्यों कर रहा है।<br /><br />#AssemblyElections2026 #IndiaElections #ElectionCommissionOfIndia #GyaneshKumar #AssamElections #WestBengalElections #KeralaElections #TamilNaduElections #PuducherryElections #NanaPatole #IndianPolitics #ElectionDebate #PoliticalNews #BreakingNewsIndia<br />
