एक्ट्रेस तृषा कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज बेहद दिलकश लग रहा है। इन तस्वीरों में तृषा ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू और सिल्वर कॉम्बिनेशन वाली शिमरी डिटेलिंग की साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया है।<br /><br />
