साल 2026 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 74 साल के इतिहास में पहली बार दो चरणों में होने जा रहे है। 1952 से 1996 तक राज्य में हुए पहले 12 विधानसभा चुनावों में एक चरण में वोट पड़े थे और साल 2001 के विधानसभा चुनाव में इसे बढ़ाकर सीधे पांच कर दिया गया..लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने इसे 2 चरणों में कर दिया है। जिसे लेकर भी राजनीति हो रही है। टीएमसी और इंडी गठबंधन के साथी दल चुनाव आयोग पर हमलावर हैं और टीएमसी कह रही है कि कितने भी चरणों में चुनाव करा लो जीतेंगी तो ममता दीदी ही।
