लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुछ सांसदों द्वारा सदन में बैनर, तख्तियां और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर गहरी चिंता व्यक्त की है। ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा और कहा कि "जिस तरह से बैनर, तख्तियां और पोस्टर प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और सदन व संसद भवन परिसर के अंदर जिस तरह का आचरण और व्यवहार प्रदर्शित किया जा रहा है, वह हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है।"<br />
