मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और डायरेक्टर शशांत शाह ने IANS से खास बातचीत में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'चिरैया' के बारे में चर्चा की। ये सीरीज मैरिटल रेप जैसे सेंसिटिव मुद्दे को पर्दे पर उजागर करती है। डायरेक्टर शशांक शाह ने सीरीज के कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट आइडियाज के बारे में बात करते हुए राइटर दिव्या निधि शर्मा की राइटिंग और स्टोरीलाइन की जमकर तारीफ की। वहीं दिव्या दत्ता ने ये भी शेयर किया कि आज के प्रोग्रेसिव दौर में भी एक महिला के लिए अकेले रहना कितना आसान या मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, दिव्या ने अपने बॉलीवुड करियर के 30 साल के सफर पर भी रोशनी डाली, जिसमें 'राजा की आयेगी बारात', 'दिल्ली 6' और कई अन्य फिल्मों की यादें शामिल हैं।<br />
